Free Silai Machine Yojana Form 2025: आजकल महिलाएं आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उन्हें शुरुआत करने में दिक्कत आती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें घर बैठे रोजगार देने के उद्देश्य से फ्री सिलाई मशीन योजना की शुरुआत की है जिसके तहत महिलाओं को सिलाई मशीन की खरीदी के लिए ₹15000 दिए जाते हैं।
साथ ही उन्हें मुफ्त सिलाई का प्रशिक्षण भी दिया जाता है, जिससे वे घर पर काम शुरू करके खुद की कमाई कर सकें। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आपको इसके लिए आवेदन फॉर्म भरना होगा।
योजना में मिलने वाला लाभ
फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत महिलाओं को ₹15,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है जिससे वे अपनी सिलाई मशीन और जरूरी उपकरण खरीद सकती हैं। साथ ही, महिलाओं को मुफ्त में सिलाई का प्रशिक्षण भी दिया जाता है, ताकि वे अच्छे से काम सीख सकें। प्रशिक्षण के दौरान सरकार द्वारा ₹500 प्रतिदिन की सहायता राशी भी दी जाती है।
फ्री सिलाई मशीन योजना का सबसे बड़ा लाभ ये है कि महिलाएं घर से ही काम शुरू कर सकती हैं और खुद को आत्मनिर्भर बना सकती हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरती है और परिवार का सहारा बनने का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए पात्रता
- महिला की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला गरीब या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की होनी चाहिए।
- इसके अलावा महिला के परिवार का वार्षिक आय ₹1.44 लाख से कम होना चाहिए।
- महिला भारत की निवासी हो और श्रमिक वर्ग से जुड़ी होनी चाहिए।
- जो महिलाएं पीएम विश्वकर्मा योजना में पहले से रजिस्टर्ड हैं, उन्हें प्राथमिकता मिलेगी।
फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- अगर विधवा हैं तो निराश्रित प्रमाण पत्र
- अगर विकलांग हैं तो विकलांगता प्रमाण पत्र
- फ्री सिलाई मशीन योजना का फॉर्म
Free Silai Machine Yojana Form कैसे भरे?
- Step 1: सबसे पहले फ्री सिलाई मशीन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- Step 2: अब आपको आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म से संबंधित लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- Step 3: क्लिक करने के पश्चात आवेदन फार्म खुलेगा जिसको आपको डाउनलोड करना है और उसका सबसे पहले प्रिंट आउट निकालना है।
- Step 4: इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी जैसे नाम, पता, उम्र, बैंक खाता आदि को ध्यान से भरना है।
- Step 5: सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरने के बाद अब आपको सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ अटैच करने हैं।
- Step 6: इसके बाद भरे हुए फॉर्म और दस्तावेजों को अपने क्षेत्र के संबंधित सरकारी कार्यालय में जाकर जमा कर देना है।
- Step 7: फॉर्म जमा करने के बाद आपको एक रसीद मिलेगी, उसे संभाल कर रखें क्योंकि आगे आपकी जानकारी उसी से ट्रैक की जाएगी।





