Join Telegram

Join Now

 

 

---Advertisement---

PNB Mansoon Bonanza 2025: पीएनबी बैंक ने शुरू किया लोन कैंपेन, अब घर और कार खरीदना हो गया आसान, जाने पूरी जानकारी

By
On:
Follow Us

PNB Mansoon Bonanza 2025: इस दुनिया में अधिकतर लोगों का सपना नया घर या फिर नई गाड़ी खरीदने का होता है। यदि आप ऐसे में नया घर एवं नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) की तरफ से एक बहुत ही अच्छी खबर आई है। जैसे हम जानते हैं कि पीएनबी बैंक यह एक सरकारी बैंक है और इसमें कई तरह की योजनाएं संचालित की जा रही है।

इस बैंक ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए एक नई स्कीम को लांच किया हैं। जिसका नाम पीएनबी मानसून बोनांजा स्कीम 2025 (PNB Mansoon Bonanza 2025) है। पंजाब बैंक द्वारा इस नाम से एक लोन कैंपेन शुरू किया गया हैं। यहां पर आप लोगों को होम लोन, कार लोन जैसे लोन पर बेहद सारी छूट और सुविधाएं दी जाने वाली हैं। अगर आपको भी यह चीज़ें खरीदनी हैं, तो आपको इस योजना से जुड़ी हुई संपूर्ण जानकारी पता होनी चाहिए।

क्या है मानसून बोनांजा के फायदे?

दोस्तों आपको इस स्कीम में इतने सारे लाभ मिलने वाले हैं, जो अभी तक आपको किसी भी होम लोन या फिर कार लोन में मिले नहीं होंगे। जैसे हम सब जानते हैं कि लोन लेते टाइम ग्राहकों को प्रोसेसिंग शुल्क या फिर डॉक्यूमेंटेशन शुल्क देना पड़ता हैं। लेकिन अब आपको पीएनबी मानसून बोनांजा (PNB Mansoon Bonanza) के तहत प्रोसेसिंग फीस और डॉक्यूमेंटेशन चार्ज देने की बिलकुल जरुरत नहीं हैं।

आपको इस पर पूरी तरह की छूट दी गई हैं। इसके अलावा ग्राहकों को होम लोन (Home Loan) टेक ओवर पर विशेष सुविधा मिलने वाली है। उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति 50 लाख रुपए से ज्यादा होम लोन किसी भी बैंक से पंजाब नेशनल बैंक में ट्रांसफर करता है, तो ऐसे में बैंक ग्राहक की NEC लीगल और वैल्यूएशन चार्ज (Valuation Charge) का भार खुद उठाएगी।

ब्याज दरों में मिलेगी छूट

जी हां दोस्तों आपको यहां पर ब्याज दरों (Interest Rate) में भी विशेष छूट मिलती है। आपको बता दे की यहां पर होम लोन और कार लोन (Car Loan) पर कार्ड रेट में कम से कम 5 बेसिस पॉइंट्स की छूट दी जाने वाली हैं। हालांकि, इस समय पीएनबी बैंक (PNB Bank) के ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका है।

लोन कैंपेन की पूरी जानकारी यहां मिलेगी

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा यह जो लोन कैंपेन (Loan Campaign) चलाया जा रहा हैं। अगर इससे जुड़ी हुई अधिक जानकारी चाहिए तो आप नजदीकी पीएनबी शाखा में जाकर इस कैंपेन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आप बैंक में जाने के लिए सक्षम नहीं हैं, तो आप अपने स्मार्टफोन में पीएनबी वन एप्लीकेशन को इंस्टॉल करें और फिर आपको हेल्पलाइन नंबर दिखाई देगा। उस पर संपर्क करके आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Join Telegram

Join Now

 

Leave a Comment

Sticky WhatsApp Join Button ग्रुप से जुड़ें