SBI Home Loan: जो लोग वर्तमान में सरकारी या फिर निजी नौकरी कर रहे हैं। उनका एक ही सपना रहता है कि खुद का एक नया घर हो। क्योंकि, घर हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता हैं। लेकिन आज के इस दुनिया में सैलरी पर घर लेना संभव नहीं है। इसीलिए ज्यादा से ज्यादा लोग नया घर लेने हेतु बैंक से होम लोन लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है? होम लोन लेने के लिए आपका कितना सिबिल स्कोर (CIBIL Score) होना चाहिए।
अगर पता नहीं हैं, तो आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताया गया है। हालांकि, जब से रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने रेपो रेट (Repo Rate) में 1 प्रतिशत की कटौती की है। तब से सभी बैंकों ने लोन की ब्याज दरों (Interest Rate) में कटौती की है। जिससे कि, इसका पूरा फायदा ग्राहकों को मिल रहा है। अगर आप होम लोन (Home Loan) लेने की सोच रहे हैं, तो आपके यहां एक उदाहरण देकर सभी जानकारी विस्तार से बताई गई हैं।
एसबीआई होम लोन की जानकारी
सबसे पहले दोस्तों आपको यहां पर होम लोन लेने पर कम से कम 8.50 प्रतिशत और ज्यादा से ज्यादा 10.15 प्रतिशत सालाना ब्याज देना पड़ता हैं। इसके अलावा लोन चुकाने के लिए आपको 30 साल तक का समय दिया जाता है। अगर प्रोसेसिंग फीस की बात करें तो आपको लोन राशि का 0.25 प्रतिशत (Loan Amount) देना पड़ता हैं।
आपको बता दे की स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया आप लोगों को होम लोन पर कम ज्यादा यानी कि अलग-अलग ब्याज प्रदान करती है। यानी की अगर आपका सिबिल स्कोर ज्यादा रहता है, तो आपको होम लोन राशि पर कम ब्याज देना पड़ता है और वहीं क्रेडिट स्कोर (Credit Score) कम रहता हैं, तो होम लोन राशि पर ज्यादा इंटरेस्ट देना पड़ता है।
होम लोन लेने के लिए पात्रता
अगर आपको स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से होम लोन (SBI Loan) लेना हैं, तो आपकी आपकी उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 75 साल होनी चाहिए। आवेदन करने वाला व्यक्ति भारत देश का नागरिक होना चाहिए। इसके लिए नौकरीपेशा एवं गैर नौकरीपेशा वाले व्यक्ति अप्लाई कर सकते हैं। आवेदक के पास आय का स्रोत होना चाहिए। जिससे कि, वह लोन चुका सकें।
अगर वहीं एनआरआई (NRI) यानी कि अनिवासी भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से होम लोन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो उनके लिए कुछ पात्रता रखी गई हैं। जिनमें से सबसे पहले आपकी कम से कम आयु 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 60 साल के बीच होनी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा आपके पास इनकम (Income) का स्रोत होना बहुत जरूरी है।
इतनी देनी होगी महीने की ईएमआई
दोस्तों ध्यान दीजिए आपके यहां पर उदाहरण के तौर पर हिसाब बताने जा रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति 10 सालों के लिए 12 लाख रुपए का लोन 8.50 प्रतिशत ब्याज दर से लेते हैं, तो उनको हर महीने की 14 हजार 878 रुपए EMI भरनी होगी।
यानी इस हिसाब से आपको 12 लाख रुपए के होम लोन पर टोटल ब्याज 5 लाख 85 हजार 394 रुपए देना होगा। मतलब की आपको बैंक (Bank) को मूल रकम और ब्याज मिलाकर 17 लाख 85 हजार 394 रुपए देने पड़ेंगे।





