Join Telegram

Join Now

 

 

---Advertisement---

SBI PPF Scheme: 24 हजार रुपए जमा राशि पर मिलेगा 6.50 लाख रुपए का रिटर्न, सिर्फ इतने सालों में

By
On:
Follow Us

SBI PPF Scheme: आपके द्वारा कमाए गए पैसों को यदि आप निवेश करने का सोच रहे हैं। तो आपको ऐसी स्कीम में निवेश करना चाहिए। जहां पर आपको सबसे बढ़िया ब्याज मिल सके। अगर आपको निवेश (Investment) करने के बारे में कुछ भी जानकारी पता नहीं है। लेकिन आपको फिर भी सुरक्षित निवेश करने की इच्छा हैं, तो आप स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा संचालित की जा रही।

एसबीआई पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम (SBI Public Provident Fund Scheme) में निवेश कर सकते हैं। दोस्तों यह एक ऐसी स्कीम हैं, जिसमें आपको हर साल पैसे निश्चित अवधि तक निवेश करने होते हैं। यह एक सरकारी योजना (Government Scheme) होने के कारण आपको कई तरह के अन्य लाभ यहां पर मिलते हैं। दोस्तों, यह जो स्कीम है आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। अगर इससे जुड़ी हुई अधिक जानकारी चाहिए, तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

SBI PPF स्कीम क्या हैं?

एसबीआई पीपीएफ स्कीम  (SBI PPF Scheme) यह एक दीर्घकालिक स्कीम हैं। यानी की जो लोग लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए यह स्कीम बेहद ख़ास हैं। इसके अलावा निवेश करने पर निवेशकों को 7.1 फ़ीसदी सालाना ब्याज दर मिलता हैं। जबकि, इसी के साथ आपको चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) का फायदा भी मिलता हैं।

इस स्कीम की खासियत यही है कि आपके द्वारा जो पैसे जमा किए जाएंगे, वह बिल्कुल सुरक्षित रहते हैं और जब यह स्कीम मैच्योर हो जाती हैं, तब आपको गारंटीड रिटर्न (Guaranteed Return) मिलता हैं। अगर आप टैक्स बचाना चाहते हैं, तो पीपीएफ स्कीम (PPF Scheme) में निवेश करना चालू कर सकते हैं।

एसबीआई PPF स्कीम की मुख्य बातें

सबसे पहले आप इस स्कीम में न्यूनतम राशि 500 रुपए जमा कर सकते हैं। जबकि, अधिकतम सालाना राशि 1 लाख 50 हजार रुपए तक जमा की जा सकती हैं। आपको यहां पर हर महीने निवेश करने की सुविधा नहीं मिलती हैं। पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम (Public Provident Fund Scheme) में आपको 15 सालों तक लगातार निवेश करना होता हैं।

हालांकि, आपको पैसों की जरूरत पड़ने पर लोन की सुविधा (Loan Service) भी मिलती हैं। अगर आपको 15 साल पूरे होने के बाद और भी निवेश करना हैं, तो यह अकाउंट और 5 सालों के लिए बढ़ा सकते हैं। जो लोग टैक्स बचाना चाहते हैं, उनके लिए यह स्कीम काफी खास है। क्योंकि, निवेश करने पर आयकर विभाग की धारा 80c के तहत टैक्स में छूट मिलती हैं।

24 हजार जमा राशि पर मिलेगा 6.50 लाख का रिटर्न

इस स्कीम की सबसे बड़ी अच्छी बात यह है कि, आप इसमें जितना ज्यादा पैसे जितने अधिक अवधि तक निवेश करते हैं। तो आपको इस पर उतना ही ज्यादा बंपर रिटर्न मिलता हैं।

उदाहरण के लिए अगर आप 15 सालों तक लगातार 24 हजार रुपए हर साल निवेश करते हैं, तो आपको 7.1 फ़ीसदी ब्याज के हिसाब से मैच्योरिटी पर 2 लाख 90 हजार 913 रुपए अनुमानित ब्याज मिलता है। जबकि, अनुमानित रिटर्न 6 लाख 50 हजार 913 रुपए मिलता हैं।

Join Telegram

Join Now

 

Leave a Comment

Sticky WhatsApp Join Button ग्रुप से जुड़ें